राज्य सरकार ने अंतिम दिन 31 दिसंबर 2021 को 31 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। भोपाल के पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है।

गृह सचिव डी श्रीनिवास वर्मा को पदोन्नति के बाद ग्वालियर जोन में रखा गया है। डीआईजी से आईजी बने गौरव राजपूत को गृह सचिव लगाया गया है।

भोपाल ग्रामीण डीआईजी इरशाद वाली को आईजी बनाया गया है। इसी तरह मुरैना के एसपी ललित शाक्यवार को प्रोन्नति देकर डीआईजी को मुरैना में ही तैनात किया गया है. इसके साथ ही 2009 बैच के 24 अधिकारियों को चयन ग्रेड मिला है।