मामले में बड़वानी जिले की राजपुर पुलिस ने अनार सिंह जमरे और उनकी पत्नी लक्ष्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में धर्म परिवर्तन के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है|
बड़वानी। जिले की राजपुर पुलिस ने धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है. राजपुर थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि गांव निवासी राजाराम चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गरीब आदिवासी महिलाओं को अपने घर नवलपुरा बुलाकर उन्हें ईसाई धर्म के बारे में बता कर अपनाने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। जिसमें गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद, मुफ्त चिकित्सा, शिक्षा की सुविधा और रोजगार आदि मुहैया कराने के लिए कहा जा रहा है.
प्रकाश चौहान की सूचना पर अनार सिंह जमरे व उनकी पत्नी लक्ष्मी के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता कानून समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
पुलिस टीम ने अनार सिंह के घर की तलाशी ली तो उन्हें ईसाई साहित्य, एक पेन ड्राइव, कुछ पैसे और अन्य उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।