मध्य प्रदेश में बारिश के बाद खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। वहीँ अशोकनगर में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान के परिजनों का आरोप है कि खाद न मिलने और बारिश से फसल खराब होने से किसान परेशान था। वे कई दिनों से खाद पाने के लिए प्रयास कर रहे थे। खाद नहीं मिलने पर घर आए और सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।
मामला अशोकनगर का ईसागढ़ थाना क्षेत्र के बड़े पिपरोल गांव का है। किसान धनपाल यादव के पास यहां 12 वीघा जमीन थी। इससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था लेकिन खाद न मिलने से वह परेशान रहता था। इस वजह से उसने जहरीली दवा पी कर आत्महत्या कर ली।
10-15 दिनों से खाद पाने के लिए प्रयास कर रहा था किसान
किसान 10-15 दिनों से खाद के लिए जोर लगा रहा था। वहीं मृतक के भतीजे जयपाल यादव ने बताया कि धनपाल ने गेहूं में लगाए गए कीटनाशक सल्फास के सेवन से जान गंवाई. उन्होंने कहा कि बारिश से सोयाबीन की फसल को काफी नुकसान हुआ है। उर्वरक की कमी के कारण अगली फसल नहीं बोई जा रही है। वह बहुत परेशान था और इस वजह से उसने जहर खा लिया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।