प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं है। लोगों की जान हमारे लिए पहली प्राथमिकता है। कोरोनाकाल में अन्य प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव से लोगों की सेहत पर खासा प्रभाव पड़ा था। इसलिए मेरी व्यक्तिगत राय है कि कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए पंचायत चुनाव को टाल दिया जाना चाहिए।
चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं है। लोगों की जान हमारे लिए पहली प्राथमिकता है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 24, 2021
कोरोनाकाल में अन्य प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव से लोगों की सेहत पर खासा प्रभाव पड़ा था। इसलिए मेरी व्यक्तिगत राय है कि #Corona के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए पंचायत चुनाव को टाल दिया जाना चाहिए। pic.twitter.com/cKTxlIqkJw
समाजवाद की टोटियों से क्या निकलता है,यह अब जगजाहिर हो गया है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 24, 2021
भाजपा पर धनबल, बाहुबल और मशीनरी का दुरुपयोग का आरोप लगाने वाले समाजवादियों के घर से जिस तरह से नोटों की गड्डियां मिल रही हैं, वह हैरान करता है।@BJP4UP pic.twitter.com/uHfdX2tlzQ
गृह मंत्री मिश्रा ने आगे कहा, समाजवाद की टोटियों से क्या निकलता है,यह अब जगजाहिर हो गया है। भाजपा पर धनबल, बाहुबल और मशीनरी का दुरुपयोग का आरोप लगाने वाले समाजवादियों के घर से जिस तरह से नोटों की गड्डियां मिल रही हैं, वह हैरान करता है।
तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 24, 2021
"मध्यप्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की वसूली विधेयक" पर सवाल खड़े कर रही है।#MadhyaPradesh में कानून का राज है और नए कानून के बनते ही पत्थर फेंकने वाले दंगाईयों और आंदोलनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। pic.twitter.com/6sZDVYF5yb
उन्होंने कहा, तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस "मध्यप्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की वसूली विधेयक" पर सवाल खड़े कर रही है। मध्यप्रदेश में कानून का राज है और नए कानून के बनते ही पत्थर फेंकने वाले दंगाईयों और आंदोलनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के 32 नए केस आए हैं। जिसमें #Indore से 13, #Bhopal से 7 और #Jabalpur से 5 केस शामिल हैं।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 24, 2021
वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 201, संक्रमण दर 0.05 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।#MPFightsCorona pic.twitter.com/478AuIQ1us
कोरोना पर बात करते हुए गृह मंत्री मिश्रा ने कहा, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 32 नए केस आए हैं। जिसमें इंदौर से 13, भोपाल से 7 और जबलपुर से 5 केस शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 201, संक्रमण दर 0.05 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।