बुरहानपुर: बुरहानपुर के कलेक्टर और सीईओ के बाद अब खंडवा-बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर अपने कोरोना के संक्रमण के बारे में भी पोस्ट किया और लिखा कि आज मैंने हल्के लक्षणों के साथ कोविड -19 का परीक्षण किया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटीन हूं. मैं उन सभी से आग्रह करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया जांच करवाए .

कहा जा रहा है कि सांसद पाटिल हाल ही में महाराष्ट्र में एक शादी में शामिल हुए थे और वहां से आने के बाद संक्रमित हो गए थे. यह जानकारी उनके निजी सचिव नरेंद्र शिंदे ने इंटरनेट मीडिया के सभी समूहों के साथ साझा की है. उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व कलेक्टर प्रवीण सिंह व जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया को भी कोरोना हो गया था. उनका इलाज होम आइसोलेट्स में किया गया था. गौरतलब है कि जिले में अब तक 192 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.