मध्यप्रदेश : कांग्रेस विधायक के भगोड़े बेटे पर इनाम बढ़ा… गृह मंत्री ने दी चेतावनी.. 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि करण मोरवाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए आईजी को निर्देश दिया गया है| अगर करण मोरवाल 2 दिन में सरेंडर नहीं करते हैं तो वह कार्रवाई करेंगे जो राज्य में एक मिसाल कायम करेगी। मंत्री ने कहा, 'मैं विधायक मोरवाल को दो दिनों के भीतर अपने बेटे को लाने की नसीहत देता हूं।
 
विधायक के आरोपित ज्येष्ठ पुत्र पर इनामी राशि को बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है..
 
उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं| सबसे छोटे बेटे बड़े बेटे करण की वजह से हिरासत में लेना पड़ा, जो बलात्कार के मामले में भगोड़ा है। विधायक बेटे शिवम को छुड़ाने थाने पहुंचे और करण के बारे में बताया। वहीं पुलिस ने करण के लिए इनाम को बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया है। सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर भी पोस्टर लगाए गए हैं।
 
महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक करण की तलाश पिछले छह माह से चल रही थी। कुर्की की कार्रवाई करने पर करण ने करोड़ों रुपये कीमती संपती दान में देना दर्शाया। इसके लिए उसने शिवम को अधिकृत किया था। मंगलवार की सुबह बड़नगर पुलिस, महिला पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच ने विधायक के घर पर छापा मारा और शुभम को हिरासत में ले लिया।
 
टीआई ने बताया कि करण की जमानत हाईकोर्ट से रद्द कर दी गई है। उसके पास सरेंडर करने के अलावा कोई चारा नहीं है। इसकी पूरी जानकारी परिजनों को है। अगर वे नहीं आए तो पुलिस दूसरे हथकंडे अपनाएगी। विधायक ने बताया कि करण उनके संपर्क में नहीं है। करीब आधे घंटे तक चले सवाल जवाब के बाद विधायक वहां से चले गए। उन्होंने मीडिया के एक सवाल का जवाब नहीं दिया।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक के बेटे करण को उच्च न्यायालय में दुष्कर्म के मामले में कोई राहत नहीं दी गयी है। करण ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। इसके बाद कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। ज्ञात हो कि 2 अप्रैल 2021 को कांग्रेस कार्यालय में कार्यरत 27 वर्षीय एक महिला ने करण मोरवाल के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी|
 
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 14 फरवरी 2021 को करण उसे एक होटल में ले गया| इसके बाद वह उसे फ्लैट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शराब के नशे में पीड़िता को इस बात का पता नहीं चला। विरोध करने पर करण ने उसे शादी का आश्वासन दिया। उसके बाद से वह कई बार उसके साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। पुलिस ने तब करण के खिलाफ रेप के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मला। उसे 24 अगस्त, 2021 को भगोड़ा घोषित किया गया था।