मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही में प्रश्नकाल शुरू होते ही कुछ विधायकों ने अनुपूरक बजट को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, स्पीकर गिरीश गौतम ने विधायकों को प्रश्नकाल चलने देने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन विधायकों का हंगामा जारी रहा। हंगामे के चलते स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
कांग्रेस विधायकों ने अनुपूरक बजट में आदिवासियों के लिए पर्याप्त प्रावधान न होने का मुद्दा उठाया इसी मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया और प्रश्नकाल स्थगित करना पड़ा।