मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कोरोना संक्रमण और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा 1 से 8 वी तक के स्कूल 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। स्कूल में वैक्सीन कैंप लगाए गए है, जिसमें 15 से 18 साल के बच्चों को यहां आकर टीका लगवाना होगा। महाराष्ट्र में वर्तमान में सबसे अधिक 510 ओमिक्रॉन मामले हैं। यहां भी रोजाना कोरोना के केस सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
कोरोना के बाद से भयावह हालात :
महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से कोरोना के मद्देनजर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना की स्तिथि लगातार बिगड़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली से भी तीसरी लहर के संकेत मिल रहें है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना के कुल 2,716 नए मामले मिले थे। जो एक ही दिन में 60 फीसदी का उछाल दिखाता है। सकारात्मकता दर में भी 3.64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तो महाराष्ट्र में भी कोरोना तेजी से फैल गया है। सबसे ज्यादा चिंता मुंबई को लेकर है। यहां शनिवार को फिर से 6,347 मरीज मिले। 5,700 से अधिक रोगियों कों टिका लग चूका था। अब तक इससे एक मरीज की मौत हो गई है। कोरोना के साथ-साथ ओमाइक्रोन के भी मामले बढ़ते जा रहा है। देश में अब तक ओमिक्रोन के 1,555 मामले सामने आ चुके हैं। राजस्थान में आज ओमिक्रोन के 52 नए मामले मिले, जिनमें 38 मामले अकेले जयपुर से थे।
भारत में अब तक कुल 1700 ओमाइक्रोन मामले सामने आए :
देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमिक्रोन के मामले भी दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। भारत में अब तक कुल 1700 ओमिक्रोन मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। अब तक 639 लोगों ठीक हों चुके है। सोमवार से 15-18 साल के बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा हैं। इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 33,750 नए मामले सामने आए :
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 33,750 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मकता दर 1.68% है। ओमाइक्रोन के मामले भी दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। भारत में अब तक कुल 1700 ओमाइक्रोन मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। अब तक 639 लोगों ठीक हों चुके है।