विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना से लड़ने के लिए कोरोना वैक्सीन ही एकमात्र कारगर हथियार है। हालांकि, भारत में कई लोगों ने अभी तक वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने जागरूकता बढ़ाने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मदद लेने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, "मुस्लिम इलाकों में बहुत से लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है क्योंकि वैक्सीन को लेकर कई आशंकाएं हैं. हमने अब सलमान खान की मदद से जागरूकता बढ़ाने का फैसला किया है."

"महाराष्ट्र टीकाकरण के मामले में आगे है लेकिन कुछ क्षेत्रों में प्रदर्शन धीमा है। टीकाकरण कम है, खासकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में। इसलिए सरकार, सलमान खान के साथ-साथ धार्मिक गुरुओं की मदद से लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करेगी। महाराष्ट्र में अब तक 10.25 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं और नवंबर के अंत तक 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को पहली डोज मिल जाएगी।