Mumbai International Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर रात 11 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, एयर इंडिया की एक फ्लाइट को पुशबैक दे रहे एक वाहन में अचानक आग लग गई। यह फ्लाइट यात्रियों से भरी हुई थी, वहीं, आग लगने से एयरपोर्ट अधिकारियों में खलबली मच गई थी।
घटना रात करीब 11 बजे की है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो आश्वस्त करने वाली है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से जामनगर जा रही थी।