भोपाल। राज्य मंडी बोर्ड जबलपुर एवं दमोह जिले में एक निजी कंपनी को मंडी का लायसेंस देने जा रही है। इसके लिये निजी कंपनी साक्षी कंज्युमर्स प्राईवेट लिमिटेड ने मंडी बोर्ड में आवेदन किया है।

मंडी बोर्ड ने लायसेंस स्वीकृत करने के पहले अपने भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर एवं रीवा स्थित आंचलिक कार्यालयों से सात दिन के अंदर जानकारी मांगी है कि आवदेक द्वारा संभाग की किसी मंडी में अनुज्ञप्ति प्राप्त की गई है या पूर्व में मंडी अनुज्ञप्तिधारी रहा हो के संबंध में पूर्ण विवरण दें।

आवेदक या उसकी प्रोप्राईटरशिप/पार्टनरशिप फर्म पर संभाग की किसी मंडी में कोई शोध्य राशि बकाया हो तो उसकी पूर्ण जानकारी दें। आवेदक या उसकी प्रोप्राईटरशिप/पार्टनरशिप फर्म द्वारा या मंडी अधिनियम मे विनिर्दिष्ट उसके नातेदार द्वारा संभाग की किसी मंडी में कृषकों के भुगतान में गड़बड़ी की गई हो तो उसकी पूर्ण जानकारी दें।