भोपाल. पूरे देश में शीतलहर से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने भी गोता लगा लिया। इसके चलते निवेशकों के लगभग 9 लाख करोड़ रुपए चंद सेकेंड में डूब गए। इस गिरावट की बहुत सारी वजह मानी जा रही है।
कश्मीर से आ रही ठंडी हवाओं ने पूरे मप्र को आगोश में ले रखा है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान जहां 1.08 पर ठिठका हुआ है तो पचमढी में पारा माइनस में चला गया और पेड़ों से लेकर मैदानों तक में बर्फ की चादर बिछ गई। बीती रात पचमढी का पारा -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पिछले 48 घंटे में पचमढ़ी में 10 डिग्री से ज्यादा पारा गिरा है। उधर ग्वालियर में आज सुबह भी तापमान छह डिग्री पर अटका रहा, इससे लोगों ने तेज ठंड महसूस की। भोपाल में भी कोल्ड-डे के हालात कल दिनभर रहे और रात को पारा चार डिग्री पर चला गया। सोमवार सुबह आठ बजे भी पारा छह पर था। हालांकि चमकीली धूप से लोगों को राहत भी मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। ठंडी हवाएं और तेजी के साथ चल सकती हैं। विभाग ने लोगों के लिए कई परत वाले ऊनी कपड़े पहनने की सलाह जारी की है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार 10 साल में पहली बार भोपाल और प्रदेश में रिकॉर्ड ठंड पड़ रही है।