भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं संघ के सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत को पत्र लिखकर प्रदेश में विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर धर्म की आड़ में आतंक फैलाने का आरोप लगाया है. डॉक्टर भागवत को लिखें अपने पत्र में दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में घटित तीन बड़े घटनाओं को उदाहरण के रूप में उद्धृत किया है. सिंह ने डॉ भागवत से आग्रह किया है कि भाईचारे की हत्या करने रोज दिन दहाड़े सड़कों पर हथियार लेकर निकलने वाले तत्वों के खिलाफ आपके राजनैतिक दल वाली को सख्त कार्यवाही करने के लिये आपको बात करनी चाहिये.
अपने पत्र में दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि आप राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ को एक सांस्कृतिक संगठन कहते है जो संस्कृति के संरक्षण और उसे बचाने के लिये काम करता है. आपके पितृ संगठन आरएसएस के अनेक नामों से कई संगठन अलग-अलग तरीके से और अलग-अलग उद्देश्य से काम कर रहे है. उनमें से एक विश्व हिन्दू परिषद है, जिसकी इकाई के रूप में बजरंग दल कार्यरत है. वैसे तो यह संगठन धर्म की कथित तौर पर रक्षा के लिये खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करते हैं और अमन पसंद आवाम को आंतकित करते है. जिसकी आपको भी जानकारी होगी. मैं अनेक वारदातों में से सिर्फ तीन उदाहरण आपके सामने रख रहा हूँ.
महाकौशल अंचल में आदिवासी बहुलता वाले मंडला में गत वर्ष घटी थी। जब बजरंग दल के पदाधिकारी हैप्पी यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर एनएसयूआई. के कार्यकर्ता सोनू परोचिया को सरेआम गोली मार दी और जीप चढ़ाकर हत्या कर दी. आरोपियों पर मंडला जिले में आतंक फैलाने, मारपीट करने, बलवा करने, अड़ीबाजी करने जैसे अनेक संगीन मामले थानों में दर्ज है.
इस वर्ष अक्टूबर माह में मंडला जिले में बाबूलाल यादव नामक गुंडे ने ब्राम्हण परिवार के एकमात्र कमाने वाले पुत्र अभिषेक ज्योतिषी की तलवारों से छलनी कर हत्या कर दी. उसके भाई आनंद को तलवार मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. ज़ख्मी भाई, बहन थाने में गुहार लगाते रहे है उधर गुंडों का गिरोह घर से निकालकर अभिषेक को तलवारों से गोदते रहे. पुलिस मूकदर्शक बनी रही.
एक घटना अभी हाल ही में भोपाल में हुई. जहां देश के ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता, निर्देशक प्रकाश झा की एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान बजरंग दल के प्रदेश संयोजक सुनील सुडेले के साथ पहुंचे गुंडो ने जमकर उत्पात मचाया और तोड़-फोड़ की. क्रू मेम्बर्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. बजरंग दल के आतंक का आलम देखिये कि प्रकाश झा की हिम्मत नहीं हुई कि पुलिस में एफआईआर दर्ज करा सकें. इस उपद्रव में शामिल सुनील सुडेले को हत्या की साजिश के लिये 14 वर्ष और राजकुमार चौरसिया को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है. ये अभी जमानत पर बाहर है.
*बॉबी देओल के परिवार में तीन सदस्य बीजेपी के सांसद*
आतंक फैलाने वाले उपद्रवी प्रसिद्ध अभिनेता बाॅबी देओल को ठीक करने के लिये खोज रहे थे, जो वैनिटी वेन में बैठकर अपने को किसी तरह से बचा सके. बाॅबी देओल प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र के पुत्र हैं, जिस परिवार से 3 सदस्य भाजपा के सांसद रहे. धर्मेन्द्र राजस्थान की बीकानेर सीट से सांसद रहे थे, सगे बड़े भाई सनी देओल पंजाब की गुरूदासपुर से और सौतेली मां हेमा मालिनी उत्तरप्रदेश के मथुरा से सांसद हैं. ये सभी भाजपा के स्टार प्रचारक रहे है.
🏏 खेल
मोहन भागवत जी, विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी कार्यकर्ता फैला रहे है आतंक: दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिखा आरएसएस सुप्रीमो मोहन भागवत को पत्र