भारत में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है. देश में ओमिक्रोन का बढ़ता खतरा चिंताजनक है. पिछले 24 घंटों में देश में 16,764 नए कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं और 7,585 लोग इस बीमारी से ठीक हों चुके हैं. दुर्भाग्य से 220 मौतों की भी सूचना मिली है. भारत में ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या 1270 पर पंहुच गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 450 मरीज हैं, जो काफ़ी चिंता का विषय बन चूका हैं.