प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना को वीरता के लिए मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस पर राजधानी में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति का पुलिस पदक लगाकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि साल 2017 में भोपाल एसपी रहते वर्तमान अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के अंदर एक विवादित भवन को लेकर दो पक्षों में हुए दंगों की घटना पर सफलता से अपनी टीम के साथ नियंत्रण कर शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बरकरार रखी थी।