दरअसल राज्य सरकार ने खनिज विभाग के लिये कुल 868 नये पद स्वीकृत किये हैं जिनमें 511 नियमित तथा 357 आउटसोर्स के रखे गये हैं। खनिज विभाग के इस नये सेटअप को मंजूर करने के लिये 41 पदों को समर्पित किया गया है जिनमें शामिल हैं : वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी, सहायक फिजिसिस्ट, जनसम्पर्क अधिकारी, लेखा अधिकारी द्वितीय श्रेणी, वरिष्ठ मानचित्रकार तृतीय श्रेणी के 3 पद, वरिष्ठ हरा पारखी, प्रशासकीय सहायक के 3 पद, आशुलिपि, अनुरेखक के 3 पद, सिपही के 12 पद, मददगार के 3 पद, वाहन चालक के 4 पद, चैनमेन के 5 पद तथा चौकीदार के 2 पद।
इसी प्रकार, 30 पद सांख्येत्तर या मृत संवर्ग के घोषित किये गये हैं जिनमें शामिल हैं : हीरा अधिकारी, वरिष्इ तकनीकी सहायक, अनुरेखक, मददगार के 2 पद, वाहन चालक के 14 पद, चैनमेन के 6 पद, चौकीदार के 2 पद, क्लीनर तथा स्वीपर के 2 पद।
इसी प्रकार, नये सेटअप में खनिज संचालनालय में संचालक के दो पद स्वीकृत किये गये हैं। संचालक का एक पद तकनीकी संवर्ग का होगा जिसे खनिकर्म या भौमिकी संवर्ग से भरा जायेगा जबकि संचालक का दूसरा पद प्रशासन एवं खनिकर्म का होगा जिसे प्रतिनियुक्ति से भरा जायेगा।