मध्य प्रदेश में नए वेरिएंट की उपस्थिति नहीं मिली है। मध्यप्रदेश में ओमिक्रोन वायरस की दस्तक हो सकती है। 11 दिन पहले दक्षिण अफ्रीका से एक महिला दिल्ली होते हुए जबलपुर आई थी। इधर मुख्यमंत्री ने नए वेरिएंट की संभावना को लेकर कई ऐलान किए हैं।

जो लोग पिछले 1 महीने में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से दूसरे देशों से मध्यप्रदेश आए हैं, उनकी जांच भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के आधार पर होगी। यदि उनमें कोई भी लक्षण दिखते हैं, तो उन्हें आइसोलेट किया जाएगा। जिनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

मैंने निर्देश दिए हैं कि जो आवश्यक दवाएं हैं, उनकी उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। रेमडेसीविर इंजेक्शन सहित अन्य दवा, उपकरणों से लेकर ऑक्सीजन की लाइनों और ऑक्सीजन प्लांट को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में भी सभी इंतजाम करने के लिए मैंने निर्देश दिए हैं। #COVID19

अभी रोज 58 से 60 हजार तक #COVID19 टेस्ट हो रहे हैं। इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। हम भारत सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेंगे। हमें 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का विशेष ध्यान रखना है, क्योंकि उनका टीकाकरण नहीं हो सका है।

 

हमने तय किया है कि कल सोमवार से स्कूल खुलेंगे लेकिन बच्चों की उपस्थिति 50% ही रखी जाएगी। यानी सप्ताह के 6 दिनों में बच्चे 3 दिन ही स्कूल जाएंगे। 50% बच्चे 3 दिन और दूसरे 50% बच्चे 3 दिन स्कूल पहुंचेंगे। स्कूलों को विकल्प के तौर पर ऑनलाइन क्लास भी जारी रखने होंगे। #COVID19

 

अभिभावक यदि बच्चों को स्कूल न भेजना चाहें, तो उनके पास ऑनलाइन क्लास का विकल्प होना चाहिए। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावक की सहमति ही जरूरी होगी। यदि वह सहमत हैं, तो ही बच्चे स्कूल जाएंगे। #COVID19

मैं कल कलेक्टर्स, एसपी के साथ #COVID19 के संबंध में वीसी के माध्यम से बैठक एवं समीक्षा कर संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दूंगा। प्रदेश पूरी तरह से अलर्ट पर रहेगा।  #MPFightsCorona

मैं क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों से 1 दिसंबर को चर्चा करूंगा। सबको हम तैयार रखेंगे कि तीसरी लहर आये, तो उससे पूरी क्षमता से लड़ सकें। 

बिना समाज के सहयोग के यह लड़ाई जीतना कठिन है। पिछली बार भी हम सबके सहयोग से जीते हैं। #COVID19 #MPFightsCorona

​​​​​