मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने आपदा को अवसर में बदला है। मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार अब 12वीं पास को रोजगार शुरू करने के लिए एक लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक लोन देगी। इसमें 18 से 40 उम्र के लोग शामिल होंगे। यही नहीं मार्जिन मनी के बजाय 3% ब्याज सरकार भरेगी।
मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सोमवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में यह बात कही। सीएम ने कहा कि चंबल और नर्मदा एक्सप्रेस-वे बनेगा। 66 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी।
सीएम ने की नई घोषणा
- सौर ऊर्जा 2 मेगावॉट लगाने पर 3 रुपए में खरीदेंगे।
- रोजगार शुरू 1 लाख से 50 लाख तक रोजगार शुरू करने देंगे। सरकार 3% ब्याज देंगी।
- हर परिवार को घर दिया जाएगा।
- सभी छूटे नाम भी जोड़ेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि वर्तमान में कृषि के क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौती है। सभी मिलकर काम करेंगे। हम में से कुछ नहीं होंगे।10 साल इतिहास लिखा जाएगा
देखें मनमोहक प्रस्तुति