मुंबई: विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को नवाब मलिक की बेटी नीलोफर मलिक खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक बयान देने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है। आरोप है कि, फडणवीस ने कहा था कि, अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान के घर में ड्रग्स पाए गए थे। नीलोफर ने कहा फडणवीस ने मेरे परिवार को बदनाम किया है और उन्हें मुआवजे के रूप में 4 करोड़ रुपये का भुगतान करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो हमें कोर्ट जाना पड़ेगा, 'नीलोफर मलिक ने फडणवीस को चेतावनी भी दी है।

फडणवीस ने नवाब मलिक द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए 1 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इसमें उन्होंने मलिक के दामाद को लेकर कुछ बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि, नवाब मलिक का दामाद ड्रग्स के साथ मिला है। फडणवीस ने पूछा था, "क्या आप उन लोगों की पार्टी को जो अपने घरों में ड्रग्स रखते हैं, क्या उन्हें ड्रग व्यापार का सूत्रधार कहना चाहते हैं ?" फडणवीस के इसी बयान पर नीलोफर मलिक ने आपत्ति जताई है। नीलोफर ने कहा, फडणवीस द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। 

एनसीबी की अपनी चार्जशीट में समीर खान के खिलाफ ऐसा कोई आरोप नहीं है। समीर खान के घर से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इस दौरान फडणवीस ने आरोप लगाए। उनके आरोपों से हम काफी मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। पूरे परिवार की बदनामी हुई है। भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। नीलोफर ने 4 करोड़ रुपये और लिखित माफी की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, नहीं तो उन्हें अदालत जाना होगा।

निलोफर मलिक ने ट्विटर पर नोटिस भी साझा किया। उन्होंने लिखा 'झूठे आरोप जीवन को बर्बाद करते हैं। किसी पर गंभीर आरोप लगाते समय आपको यह सोचना होगा कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं। नीलोफर ने कहा, फडणवीस को भेजा गया नोटिस उन्हें इसी बात से अवगत कराने के लिए है। हम अब पीछे नहीं हटेंगे।