अगर आप कॉलर आइडेंटिफिकेशन ऐप Truecaller का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। ट्रूकॉलर ने कहा कि वह अगले हफ्ते भारत में एंड्रॉइड फोन यूजर्स के लिए नए फीचर लॉन्च करेगी, जिसमें वीडियो कॉलर आईडी, कॉल रिकॉर्डिंग, घोस्ट कॉल, अनाउंसमेंट कॉल जैसे प्रीमियम फीचर शामिल हैं।

घोस्ट कॉल का मतलब एक ऐसा फीचर है जिसमें यूजर्स अपने लिए कोई भी नाम, नंबर या तस्वीर दर्ज कर सकते हैं और जब वे किसी को कॉल करेंगे तो दूसरे व्यक्ति के फोन में भी वही चीजें दिखाई देंगी। जबकि अनाउंस कॉल का मतलब फोन में कॉल करने वाले का नाम अनाउंस करना होता है।

भारत में ट्रूकॉलर के 22 करोड़ उपयोगकर्ता

स्टॉकहोम (स्वीडन) कंपनी के अकेले भारत में लगभग 300 मिलियन मासिक उपयोगकर्ता और 220 मिलियन उपयोगकर्ता हैं, जो इसके कुल उपयोगकर्ताओं का तीन-चौथाई है।

ट्रूकॉलर इंडिया के मुख्य उत्पाद अधिकारी और प्रबंध निदेशक ऋतिक झुनझुनवाला ने कहा, लोगों ने हम पर जो भरोसा किया है, उससे हम खुश हैं, लेकिन साथ ही हमारा लक्ष्य हमारे संवाद करने के तरीके को बदलना है।"