खास बात यह है कि बैठक लोक संघ सेवा आयोग के चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में हो रही है।
जानकार सूत्रों का कहना है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के 54 और राज्य पुलिस सेवा के 33 अफसरों के नामों पर बैठक में विचार किया जाएगा। यदि कमेटी हरी झंडी देती है तो मध्य प्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 और राज्य पुलिस सेवा के 11 अफसरों को आईएएस व आईपीएस अवॉर्ड हो जाएगा। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस दोनों संवर्गों की बैठक में शामिल होंगे।
डीपीसी की बैठक 20 को, 29 नये आईएएस-आईपीएस मिलेंगे|
दो महीने पहले का प्रस्ताव:
बताया जाता है कि सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने पदोन्नति के लिये संघ लोक सेवा आयोग को दो महीने पूर्व ही प्रस्ताव भेज दिया था। आयोग ने अब 20 दिसंबर को भोपाल में बैठक प्रस्तावित की है।
वरिष्ठता और सर्विस रिकॉर्ड के आधार पर 1998 और 1999 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नामों को प्रस्तावित किया गया है। इनमें 1994 बैच के विनय निगम, विवेक सिंह और 95 बैच के पंकज शर्मा के नाम भी विचार के लिए बैठक में रखे जाएंगे।
दोनों को पिछले साल जांच चलने के कारण मौका नहीं मिल पाया था। वरिष्ठता के अनुसार मुख्यमंत्री के उप सचिव सुधीर कोचर के अलावा रानी बाटड़, चंद्रशेखर शुक्ला, त्रिभुवन नारायण सिंह, नारायण प्रसाद नामदेव, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, जयेंद्र कुमार विजयवत, डॉ. अभय अरविंद बेडेकर, अजय देव, नियाज अहमद खान, मनोज मालवीय, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमना भिडे को छझ संवर्ग मिलना तय माना जा रहा है।