एक तरफ ब्रिटेन, चीन और रूस जैसे देशों में फिर से कोरोना फैल रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे काबू में आ रहा है. यहां हर दिन मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब केवल 1,51,209 करोड़ संक्रमित हैं. यह आंकड़ा पिछले 252 दिनों में सबसे कम है.

पिछले 24 घंटे में 11,903 कोरोना मरीज दर्ज किए गए हैं. मंगलवार को यह संख्या 10,423 थी. आज रिपोर्ट किए गए कोरोना संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि हो सकती है, लेकिन आंकड़े अभी भी आश्वस्त करने वाले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 14,159 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. इस तरह देश में अब तक 3,36,97,740 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. 311 लोगों की मौत हो चुकी है.

 

कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या जहां एक राहत की बात है वहीं मरने वालों की संख्या वैज्ञानिकों में चिंता बढ़ा रही है. जैसे-जैसे कोरोना संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है, कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा हर दिन कम नहीं हो रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में कोराना से संक्रमित 311 लोगों की जान जा चुकी है. इसके बाद कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 459191 पहुंच गया है.