बीजिंग में वही नजारा देखने को मिल रहा है जैसे दिल्ली में और यहां दिवाली नहीं मनाई गई और न ही कोई आतिशबाजी की गई।
कुछ इलाकों में दृश्यता 200 मीटर से भी कम रही। नतीजतन, कुछ राजमार्ग बंद हो गए। इसके अलावा, सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए कारखानों को बंद करने का आदेश दिया। बच्चों को प्रदूषण से बचाने के लिए स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की गई।
बीजिंग में प्रदूषण इस हद तक बढ़ गया है कि शहर की सबसे ऊंची इमारत प्रदूषण की चादर में खो गई है।
सरकार ने बीजिंग में एक वायु शोधन संयंत्र भी स्थापित किया है।साइबेरिया से आने वाली ठंडी हवाओं से अगले सप्ताह बीजिंग में प्रदूषण कम होने की संभावना है।