भोपाल।राज्य के जल संसाधन विभाग के ईएनसी ने संजय सागर परियोजना बाह् नदी सभाग, गंजबासौदा जिला विदिशा की प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्रीमती प्रतिभा सिंह  को नोटिस जारी किया है।

नोटिस में कहा गया है कि प्रभारी कार्यपालन यंत्री द्वारा रबी सिंचाई हेतु नहरों की समय पर सफाई/ मरम्मत/सुधार कार्य न कराया है और इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये निर्देशों की अवेहलना भी की गई।

इस प्रकार कार्यपालन यंत्री द्वारा शासकीय कार्य के प्रति निरन्तर उदासीनता व लापरवाही बरती गई एवं पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से नहीं किया गया। जिसके फलस्वरूप सिंचाई हेतु नहरों का संचालन समय पर प्रारंभ नहीं हो सका। जबकि मुख्य अभियंता, चंबल बेतवा कछार, जल संसाधन विभाग भोपाल द्वारा नहरों के मिट्टी के सुधार कार्य की अनुमति प्रदान की जा चुकी है।

इस कृत्य से विभाग की छबि धूमिल हुई है। इसलिये सिविल सेवा नियमों के तहत क्यों न आपके उक्त कृत्य के लिये आपके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। नोटिस में बचाव का उत्तर 15 दिन में देने के लिये कहा गया है तथा बचाव उत्तर ने देने पर एकपक्षीय निर्णय लेने की चेतावनी दी गई है।