भोपाल। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी/हितग्राहीमूलक योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिये अब शासकीय कार्यालय एवं कृषि उपज मंडी प्रांगण भी माध्यम बनेंगे। इसके लिये सभी कार्यालयों से उपयुक्त स्थान की जानकारी मंगाई गई है।

योजनाओं के लिए शासकीय कार्यालयों में प्रचार-प्रसार के लिए कार्यालय परिसर के अंदर एवं उपलब्ध दीवारों पर स्थान चिन्हांकित किये जाने के लिए उपलब्ध स्थानों की सूची सभी संबंधित अधिकारियों को देनी होगी। इसके लिये एक फार्मेट जारी किया गया है जिसे भरकर देना होगा। मुख्यालय स्तर, जिला स्तर, ब्लॉक/तहसील स्तर एवं पंचायत स्तर तथा कृषि उपज मंडी समितियों के सभी कार्यालयों की संख्या के साथ-साथ उनमें मौजूद उपयुक्त स्थानों को चिन्हांकित करना होगा। इन उपयुक्त स्थलों पर होर्डिंग/आयरन फ्रेम बोर्ड लगाये जायेंगे तथा दीवार लेखन भी किया जायेगा।