भोपाल। राज्य सरकारी के स्वास्थ्य आयुक्त द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को जारी नये दिशा-निर्देशों के तहत अब सिर्फ उन्हीं कोविड मरीजों को होम आईसोलेशन (घर पर रहकर उपचार कराना) की सुविधा मिलेगी जिनकी जांच में लक्षण रहित कोविड पॉजिटिव आया है। ऐसे मरीजों का इलाज जिला स्तरीय दल द्वारा वीडियो कालिंग द्वारा किया जायेगा।
समस्त लक्षणों से युक्त कोविड पॉजिटिव का उपचार कोविड अस्पताल में ही कराना होगा।
स्वास्थ्य आयुक्त ने यह भी कहा है कि व्होल जीनोम सीक्वेन्सिंग में व्यक्ति यदि कोरोना के नये वैरिएन्ट ओमिक्रोन से पॉजिटिव पाया जाता है तो ऐसी रोगी को कड़ी संस्थागत आईसोलेशन में रखा जायेगा तथा उसका मानक ट्रीटमेंट प्रोटोकाल के माध्यम से तब तक इलाज किया जायेगा जब तक कि वह पुन: व्होल जीनोम सीक्वेन्सिंग में नेगेटिव नहीं आता है तथा इसके बाद उसे डिस्चार्ज किया जा सकेगा।