नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर से कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 17 हजार मरीज मिले हैं। गुरुवार को मरीजों की संख्या में 28 फीसदी का इजाफा हुआ था। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने प्रशासन के बीच चिंता बढ़ा दी है। नए वेरिएंट के 3,000 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर ओमिक्रोन के लक्षणों के बारे में बताया गया हैं। हाल ही में, यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने ओमिक्रोन के 4 सामान्य लक्षणों का विश्लेषण किया। इसमें खांसी, थकान, खांसी और सर्दी शामिल थी। इसलिए अब एम्स ने ओमिक्रोन के 5 लक्षणों की सूची तैयार की है और इसे नजरअंदाज न करने की चेतावनी दी है। इन लक्षणों का दिखना इस बात का संकेत है कि आपका संक्रमण गंभीर है।
ये 5 लक्षण दिखे तो रहें सतर्क :
- सांस लेने में दिक्क्त
- ऑक्सीजन संतृप्ति में कमी
- सीने में बार-बार दर्द
- शरीर में दर्द महसूस होना
- मानसिक भ्रम
साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक त्वचा, होंठ और नाखूनों का रंग अचानक बदल भी जाए तो भी सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति वायरस के संपर्क में आता है तो 5 दिनों के बाद लक्षण दिखने पर उसका तुरंत परीक्षण करने की आवश्यकता होती है। अगर कोई लक्षण नजर आता है तो उसे तब तक क्वारंटाइन किया जाए जब तक उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव न आ जाए।
इलिनोइस डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ के निदेशक डॉ. नागोजी ने कहा कि संक्रमित होने और लक्षण दिखने के बाद बीच की अवधि में बदलाव हो सकते हैं। लेकिन जल्दी टेस्ट करने वालों को नेगेटिव आने के कुछ दिन बाद दोबारा जांच करानी चाहिए। साथ ही यह लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। कोविड के कुछ लक्षणों में गले में खराश, सिरदर्द, हल्का बुखार, शरीर में दर्द आदि रहता है। अगर आप नेगेटिव आते हैं और कुछ दिनों के बाद आपको लक्षण नजर आते हैं तो आपको एक बार फिर कोविड टेस्ट कराना होगा।
होम आइसोलेशन के नियम ?
- बिना लक्षण वाले या हल्के लक्षण वाले मरीजों को डॉक्टर की अनुमति से होम क्वारंटाइन किया जाएगा।
- मरीज के संपर्क में आए परिवार को भी क्वारंटाइन किया जाना चाहिए।
- रोगी की देखभाल के लिए व्यक्ति को 24 घंटे रुकना चाहिए। देखभाल करने वाले व्यक्ति और डॉक्टर एक दूसरे के संपर्क में रहें।
- कंट्रोल रूम का नंबर परिवार के पास रहेगा और समय-समय पर क्वारंटाइन मरीजों को जरूरी निर्देश दिया जाएगा।