देश में कोरोना ओमाइक्रोन वेरिएंट के मामलों की बढ़ती संख्या ने केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी दिल्ली में ओमाइक्रोन की वजह से कोरोना के नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली में मंगलवार यानी 28 दिसंबर को कोरोना वायरस के करीब 500 नए मामले सामने आए। दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। महामारी के खतरे को देखते हुए राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। नई गाइडलाइंस दिल्ली में बुधवार 29 दिसंबर से लागू हो गई। जिसके तहत आज से दिल्ली में कई चीजें बदल जाएंगी।
COVID19 positivity rate is around 1% with 496 new cases reported yesterday. The cases have increased with the arrival of international flights. Not a single Omicron patient has required oxygen support so far: Delhi Health Minister Satyendar Jain pic.twitter.com/LyWALjLQey
— ANI (@ANI) December 29, 2021
देश में एक नए प्रकार के कोरोना वायरस, ओमाइक्रोन के खतरे पर कड़ी नजर रखी जा रही है। केंद्र की राज्य सरकारों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है और रात में कर्फ्यू लगा दिया है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने 15-18 साल के बच्चों के टीकाकरण को लेकर बैठक की। साथ ही 65 वर्ष से ज्यादा आयु के लिए एहतियात के तीसरे डोज की समीक्षा की गई। देश में अब तक ओमाइक्रोन के 664 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र ओमाइक्रोन से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में ओमाइक्रोन के 167 मामले हैं, जबकि दिल्ली में अब तक 165 मामले हैं। इसके अलावा केरल में 57, तेलंगाना में 55 और गुजरात में 49 मामले सामने आए हैं।
दिल्ली में कोरोना को देखते हुए प्रतिबंध लगाए गए :
दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। नए नियमों के तहत दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज, जिम, स्पा, मनोरंजन पार्क, योग केंद्र, थिएटर और बैंक्वेट हॉल को अगली सूचना तक बंद करने का फैसला किया गया है।
दिल्ली के हालात को लेकर आज होगी अहम बैठक :
दिल्ली में मौजूदा महामारी की स्थिति को देखते हुए बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता उपराज्यपाल और डीडीएमए अध्यक्ष अनिल बैजल खुद करेंगे। अनिल बैजल के अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव विजय देव, नीति आयोग के सदस्य वी. पॉल, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत आदि शामिल होंगे।