देश में ओमिक्रोन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,270 हो गई है। ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 450 और 320 मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में हैं। ओमिक्रोन के 1,270 मरीजों में से 374 ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,764 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से 7,585 लोग ठीक हुए हैं और 220 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कुल मौत का आंकड़ा 4,81,080 पहुंच गया है।

वहीं, कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 91,361 सक्रिय मामले सामने आए हैं। कुल मामलों का 0.26% सक्रिय मामले हैं। रिकवरी रेट फिलहाल 98.36 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में लोगों को वैक्सीन की 66,65,290 खुराक दी गई है। टीकाकरण की कुल संख्या 1,44,54,16,714 है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल 12,50,837 नमूनों का परीक्षण किया गया, कल तक कुल 67,78,78,255 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

केरल में ओमिक्रोन मामले में वृद्धि :

देश में ऐसे संक्रमित राज्यों की संख्या 23 हो गई है। केरल महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से अब तक 450, दिल्ली में 320 और केरल में 109 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

भारत बायोटेक ने कहा कि 2 से 18 साल की उम्र के बच्चों पर दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षणों के बाद टीका पूरी तरह से सुरक्षित पाया गया। कंपनी ने कहा कि टीका बिना किसी दुष्प्रभाव के बच्चों के लिए सहनशील और प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाला साबित हुआ है।