मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 19 नए कोरोना मरीज मिले हैं. 13 दिन बाद फिर भोपाल में सबसे ज्यादा 9 पॉजिटिव मिले हैं। इंदौर में 7 मरीज मिले हैं। जिसमें 5 साल की बच्ची भी शामिल है। बैतूल में 2 और जबलपुर में 1 मरीज मिला है। आईएएस पी नरहरि पॉजिटिव पाए गए हैं। उद्योग आयुक्त पी नरहरि ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
Dear Friends,
— P Narahari IAS (@pnarahari) December 13, 2021
I have been found to be Covid positive. I am feeling better as of now.
I have isolated myself. Request all those who came in contact with me in the last one week to isolate yourself.
राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 161 हो गई है। राज्य में 25 दिन में 391 संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा 171 मरीज भोपाल में और 137 मरीज इंदौर में मिले। भोपाल में फिलहाल 73 एक्टिव केस हैं। इनमें से 44 होम आइसोलेशन में हैं और 29 अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर में 55 एक्टिव केस हैं। 12 दिनों में 5 से 16 साल के 11 बच्चे भी संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 6 अभी भी भर्ती हैं।
नए मरीजों के साथ राज्य में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 93 हजार 369 हो गई है. जिनमें से 7 लाख 82 हजार 679 लोग ठीक हो चुके हैं। 10 हजार 529 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। रविवार को 19 मरीज ठीक हुए। वहीं करीब 50 हजार लोगों के कोरोना की जांच की गई। रिकवरी रेट 98 फीसदी से ज्यादा है।