भारत में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से बढ़ जा रहा है और कोविड-19 ओमिक्रोन का नया संस्करण लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। पिछले 24 घंटों में 13,154 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका है। इस बीच दिल्ली, मुंबई और बिहार ने माना है कि कोरोना धीरे-धीरे कम्युनिटी लेवल पर फैल रहा हैं।

दिल्ली में ओमिक्रोन का ख़तरा :

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले धीरे-धीरे समुदाय में फैल रहे है और राष्ट्रीय राजधानी में जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए 46 प्रतिशत नमूनों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं और अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का निर्णय दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा लिया जाएगा।

जिन्होंने यात्रा नहीं की वे भी ओमिक्रोन से हुए संक्रमित :

सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के 200 मरीजों को भर्ती कराया गया है। जीनोम सीक्वेंसिंग की एक हालिया रिपोर्ट ने 46% नमूनों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई। इसमें वे लोग शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में कोई यात्रा नहीं की। इसका मतलब है कि अब ओमिक्रोन वेरिएंट दिल्ली के अंदर आ गया है। यानी यह धीरे-धीरे कम्युनिटी ट्रांसमिशन फैला रहा है। 

मुंबई में भी ओमिक्रोन का ख़तरा :

मुंबई में भी कोरोना धीरे-धीरे कम्युनिटी लेवल पर फैल रहे हैं। महाराष्ट्र शाविद टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. शशांक जोशी ने कहा कि मुंबई में कोरोना कम्युनिटी ट्रांसमिशन फैला रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई में कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका शुरू हो गई है, जो चिंता का विषय है, हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है। जो नए मामले सामने आ रहे हैं उनमें हल्के लक्षण हैं। संख्या बहुत बड़ी है लेकिन हम सामना कर सकते हैं।

कोरोना के 80% नए मामलों में मिला ओमिक्रोन वैरिएंट 

बुधवार को मुंबई में कोरोना वायरस के 2510 नए मामले सामने आए और पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी के करीब आ गई। मुंबई में मंगलवार को 1377 मामले सामने आए थे। डॉ. शशांक जोशी ने बताया कि नए मामलों के बढ़ने की वजह ओमिक्रोन है और जीनोम सीक्वेंसिंग में 80 फीसदी नए मामलों में ओमिक्रोन की पुष्टि हो रही है। 

तीसरी लहर की आशंका :

दिल्ली और मुंबई के साथ-साथ बिहार में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और चार दिनों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या दोगुनी हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में कोरोना धीरे-धीरे कम्युनिटी लेवल पर फैल रहा हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर से लड़ने में डॉक्टरों का योगदान सराहनीय है. कोरोना से निजात दिलाने में एक डॉक्टर के रूप में आपकी भूमिका के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। आप लोगों ने कोरोना काल में जो कार्य किया है वह काबिले तारीफ है। आप लोगों ने टीकाकरण पर शोध करने का सराहनीय कार्य किया है। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अब हर जगह तैयारियां चल रही हैं।