भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक नए वैरिएंट ओमिक्रोन के जुड़ने से चिंता बढ़ गई है (COVID-19 Updates In India)। देश के 23 राज्यों में अब तक ओमिक्रोन के मरीज मिल चुके हैं। कुल मिलाकर देश में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या 1431 पर पंहुच गई है। इनमें से 488 इलाज से ठीक हो चुके हैं। देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रोन के मरीज महाराष्ट्र में हैं। केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 454 मरीज मिले हैं, इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली है। दिल्ली में ओमैक्रोन के 351 मरीज मिले हैं।
COVID19 | India reports 22,775 new cases, 8,949 recoveries and 406 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) January 1, 2022
Active caseload currently stands at 1,04,781. Recovery Rate currently at 98.32%
Omicron case tally stands at 1,431. pic.twitter.com/CiGR3FNB13
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ओमिक्रॉन संक्रमण के राज्यवार आंकड़े इस प्रकार हैं: तमिलनाडु-118, गुजरात-115, केरल-109, राजस्थान-69, तेलंगाना-62, हरियाणा-37, कर्नाटक-34, आंध्र प्रदेश-17, पश्चिम बंगाल-17, ओडिशा - 14, मध्य प्रदेश - 9, उत्तर प्रदेश - 8, उत्तराखंड - 4, चंडीगढ़ - 3, जम्मू और कश्मीर - 3, अंडमान और निकोबार - 2, गोवा -1, हिमाचल प्रदेश-1, लद्दाख-1,मणिपुर-1,पंजाब में 1 मरीज मिला हैं.
इस बीच ओमिक्रोन संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए लगभग सभी राज्यों और केंद्र सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र और दिल्ली सरकार ने पाबंदियां लगाई हैं। नए साल पर 5 बजे से सुबह 5 बजे तक मुंबई में समुद्र तटों, खुले स्थानों, पार्कों सहित सार्वजनिक स्थानों पर मुख्य रूप से प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह आदेश 15 जनवरी तक प्रभावी रखा जाएगा, यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने प्रदान की हैं।
कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारत सरकार ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू कर दिया है। बच्चों में कोरोना के खतरे को देखते हुए 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो चूका हैं।