कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। भारत में भी रविवार को 18 नए मामले सामने आने के बाद सरकार सतर्क हो गई है। देश के 5 राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में अब तक इस नए वेरिएंट के कुल 22 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

तेलंगाना में 43 छात्र कोविड से संक्रमित :

तेलंगाना के करीमनगर जिले के बोमक्कल स्थित आनंद राव आयुर्विज्ञान संस्थान के 43 छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी करीमनगर के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने दी है। राज्य सरकारें भी टीकाकरण पर काफ़ी काम कर रही हैं और टीकाकरण में तेजी ला रही हैं। जयपुर में नए वेरिएंट से संक्रमित 9 लोगों में से एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं।

इस वेरिएंट के रविवार को एक ही दिन में 17 नए मामले सामने आए। जयपुर में 9 लोग ओमाइक्रोन से संक्रमित पाए गए। इनमें से 4 अभी-अभी दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे और बाकी 5 इनके संपर्क में आए थे। तंजानिया से लौटा एक शख्स भी दिल्ली में संक्रमित पाया गया है।

वहीं, महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में 6 और पुणे में एक मरीज ओमाइक्रोन से संक्रमित पाया गया है। जानकारी के अनुसार, अफ्रीकी ट्रैवल हिस्ट्री वाले पांच लोग बिहार आए हैं। जिनका परीक्षण किया गया है वे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। ये पर्यटक गोपालगंज आए हैं। जिला प्रशासन ने उनका RT-PCR टेस्ट करवाया, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।