कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहें है। वायरस के प्रसार ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है, और विश्व स्वास्थ्य संगठन से लेकर दुनिया भर की सरकारें हाई अलर्ट पर हैं। इस समय देश के हालात पर चर्चा के लिए पीएम मोदी गुरुवार शाम को ओमिक्रोन पर बैठक करेंगे। इस उच्च स्तरीय बैठक में पीएम अधिकारियों को ओमक्रोन के खिलाफ लड़ने के सख्त आदेश दे सकते हैं ताकि भविष्य की समस्याओं से लड़ा जा सके।

महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी : 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस समय ओमिक्रोन के 248 मामले हैं और 90 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। टीकाकरण वाले लोगों के लिए बूस्टर खुराक की मांग भी बढ़ रही है। कई देशों ने बूस्टर डोज की शुरुआत की है।
 
कोरोना के नए आकड़े :

1. 24 घंटे में 7,495 नए मामले सामने आए।
2. कुल संक्रमितों की संख्या
3,42,08,926 हुई।
3.
78,291 मरीजों का इलाज चल जारी।
4. मरने वालों की कुल संख्या 
4,78,759 पर पहुचीं।


 
पिछले 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 0.22 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद का सबसे निचला स्तर है। 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 907 की कमी आई है। रिकवरी रेट 98.40 फीसदी है जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।

राज्यों के पास 17.73 करोड़ से ज्यादा डोज :

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सरकार देश में टीकाकरण बढ़ाने और लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है। टीकाकरण अभियान में इसकी उपलब्धता बढ़ा दी गई है। यह अभियान केंद्र और राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने में अपना योगदान दे रहा है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 17.73 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त खुराक का उपयोग किया जाना है। फिलहाल 139 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज मिल चुकी है।