प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरु नानक जयंती पर पुरानी सब्जी मंडी स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। यहाँ उन्होंने दरबार में माथा टेका। इससे पहले सीएम ने ट्वीट कर कहा कि, श्रद्धेय गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव, गुरु पूरब पर कोटिश: नमन। उनकी शिक्षाएं और आदर्श जीवन सदैव मनुष्य को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
ਧੰਨ ਧੰਨ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਆਗਮਨ ਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਅਤੇ ਆਪ ਜੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਲੱਖ ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 19, 2021
श्रद्धेय गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव, गुरु पूरब पर कोटिश: नमन।
उनकी शिक्षाएं और आदर्श जीवन सदैव मनुष्य को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। #HappyGuruNanakJayanti pic.twitter.com/IdD4nt4fzf
इस दौरान सीएम ने कहा कि, यह हम सबका सौभाग्य है कि गुरु महाराज भोपाल की ईदगाह की टेकरी पर भी पधारे थे। श्रद्धेय श्री गुरु महाराज के चरणों में प्रणाम करते हुए शांति, प्रेम, एकता, भाईचारे की कामना करता हूं। आप सब सुखी हों, यही उनसे प्रार्थना है।
सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु, श्रद्धेय गुरु नानक देव जी के #Gurpurab पर भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 19, 2021
दुनिया को एक नई राह दिखाकर जीवन में अपार शांति एवं आनंद भर देने वाले गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। pic.twitter.com/YWxBC5EjuY
गुरु नानक देव जी ने विश्व को जो संदेश दिया, वही अमृतवाणी आज दुनिया को बचा सकती है। सारी मानवता एक है और एक हमारे परमपिता हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 19, 2021
उनके दिखाये मार्ग पर हम चलें तो सारे भेदभाव समाप्त हो जायें और सभी समस्याओं का समाधान हो जाये। #Gurpurab pic.twitter.com/eG6Fx8bTzo
यह हम सबका सौभाग्य है कि गुरु महाराज भोपाल की ईदगाह की टेकरी पर भी पधारे थे।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 19, 2021
श्रद्धेय श्री गुरु महाराज के चरणों में प्रणाम करते हुए शांति, प्रेम, एकता, भाईचारे की कामना करता हूं। आप सब सुखी हों, यही उनसे प्रार्थना है। pic.twitter.com/a5NyrVUiZX
उन्होंने कहा, गुरु नानक देव जी ने विश्व को जो संदेश दिया, वही अमृतवाणी आज दुनिया को बचा सकती है। सारी मानवता एक है और एक हमारे परमपिता हैं। उनके दिखाये मार्ग पर हम चलें तो सारे भेदभाव समाप्त हो जायें और सभी समस्याओं का समाधान हो जाये।