नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना बोको हराम और ISIS जैसे संगठनों से करने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार आजादी के बाद से ही हिंदू-मुसलमानों का राजनीतिकरण कर रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर हिंदुओं का अपमान किया जा रहा है। बहुमत की भावनाओं को कुचला जा रहा है। पार्टियां जनता की भावनाओं कों ठेस पहुचाने का काम कर रही हैं।

हिंदू समुदाय जब पांच राज्यों में विपक्ष का सूपड़ा साफ करने वाला है तो कांग्रेस विभाजनकारी नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सलमान खुर्शीद के विचारों से सहमत नहीं है, तो पार्टी के शीर्ष नेताओं को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़नी होगी। सोनिया गांधी को इस बयान पर जवाब देना चाहिए और साथ ही हिंदू समुदाय से माफ़ी मांगनी चाहिए।