31 दिसंबर तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग..
शासकीय आईटीआई में प्रवेश पत्र 2021 हेतु प्रवेश प्रक्रिया का विंडो ओपन किया गया है। जिसके अनुसार अब रजिस्ट्रेशन और त्रुटि सुधार कर छात्र चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। हालांकि जिन छात्रों ने एमपी ऑनलाइन के जरिये रजिस्ट्रेशन करा लिया है। उन्हें चॉइस फिलिंग का मौका दिया गया है।
ऐसे छात्र जिन्होंने एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए शासकीय आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वह 31 दिसंबर 2022 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के रिक्त सीटों की जानकारी ले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर चॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन के बाद संस्था के प्राचार्य द्वारा मेरिट अनुसार दोपहर 2.00 बजे के बाद प्रवेश की कार्यवाही शुरू की जाएगी। हर नए दिन के लिए एक नई चॉइस फिलिंग को मान्य किया गया है।
सुबह 10.00 बजे से शुरू होने वाली चॉइस फिलिंग प्रक्रिया के बाद दोपहर 2.00 बजे के बाद मेरिट लिस्ट अनुसार प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिसमें मेरिट छात्र शासकीय कळक में प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा दसवीं के उत्तीर्ण छात्र, जिनका रोल नंबर ऑनलाइन प्रवेश डाटा पर उपलब्ध नहीं हो रहा हो। ऐसे छात्र फॉर्म को नहीं कर आगे बढ़ सकते हैं। वहीं फॉर्म के द्वितीय चरण में शैक्षिक विवरण में दसवीं में संस्था का नाम में अन्य चुनकर उस जगह को एमपी भरकर अनिवार्य जानकारी के साथ छात्र फॉर्म फिलिंग कर सकेंगे।