जनवरी में बाजार में आ रहा है OnePlus 10 Pro, उससे पहले लीक हुए फोन के फीचर

वनप्लस 10 प्रो जनवरी में आ रहा है। इसको लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे। इस बार वनप्लस का यह नया मॉडल 11 जनवरी को बाजार में आने वाला है। और इससे पहले इस फ्लैगशिप फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन लीक हो गए थे। OnePlus 10 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

वनप्लस 10 प्रो संभावित विशेषताएं-

लीक हुई जानकारी के मुताबिक वनप्लस 10 प्रो में 6.6 इंच का क्यूएचडी प्लस लो प्रेशर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (एलटीपीओ) डिस्प्ले हो सकता है। रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए, वनप्लस 10 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। OnePlus 10 Pro फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है।

फोन में पावर बैकअप के लिए 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50 वॉट एयरवूक रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। इस फोन में स्टीरियो स्पीकर सेटअप, एलपीडीडीआर5 रैम, यूएफएस 3.1 स्टोरेज भी हो सकता है। वनप्लस 10 प्रो फोन का माप 163×63.6×5 मिमी हो सकता है। फोन दो कलर ऑप्शन- ग्रीन और ब्लैक में उपलब्ध होगा। इससे पहले खबर आई थी कि फोन दो कलर ऑप्शन- सिल्वर और पर्पल में उपलब्ध है।