भिंड पुलिस को अंतरराष्ट्रीय कंपनी ऑनलाइन डिलेबरी कंपनी अमेजन द्वारा ऑनलाइन मेरिजुआना यानी "गांजा" तस्करी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अमेज़न ऑनलाइन के द्वारा सप्लाई किया जा रहा 20 किलो गांजा जप्त किया है.
आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में जानकारी मिली है कि अभी तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से करीब एक टन मैरिजुआना (गांजा) की तस्करी की जा चुकी है.दरअसल पुलिस को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ऐमेज़ॉन द्वारा गांजे की डिलीवरी की सूचना मिली थी जिसके आधार पर भिंड एसपी ने साइबर सेल की टीम को इस की जिम्मेदारी देते हुए मामले में संदिग्ध आरोपी ग्वालियर मुरार निवासी सूरज पवैया पर नजर रखने के निर्देश दिए थे. जिस पर सतत निगरानी रखी जा रही थी.
वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने गोहद एसडीओपी समेत साइबर सेल और अन्य पुलिस अधिकारियों को उसे पकड़ने के लिए निर्देशित किया जिसमें गोहद थाना प्रभारी और साइबर सेल ने मिलकरआरोपी सूरज पवैया को भिण्ड- ग्वालियर हाइवे रोड पर गोविंद ढाबे के पास पकड़ा. साथ ही गोविंद धावा के संचालक बृजेंद्र तोमर को भी हिरासत में लिया है.
पुलिस ने आरोपियों से 20 किलो गांजा सहित अंतरराष्ट्रीय कंपनी अमेजन की पैकिंग के डिब्बे रैपर बारकोड टैगिंग समेत अन्य सामग्री भी जप्त की है. पुलिस को आरोपी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा babu tax नाम के फर्म बनाकर विशाखापट्टनम की कंपनी अमेजन पर सेलर के रूप में दर्ज कराई गई थी.
जिसके माध्यम से विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश से अमेज़न ऑनलाइन के माध्यम से लगातार मैरिजुआना की तस्करी की जा रही थी,अभी तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक टन मेरिजुआना की तस्करी की गई है. जिसकी पुष्टि अभी तक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म के ज़रिए लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये के लेनदेन से हुई है.
गौरतलब है कि आरोपी सूरज पवैया अमेज़न कंपनी द्वारा कड़ी पत्ते के टैग से आंध्र प्रदेश से गांजे की डिलीवरी अमेजन से ग्वालियर भोपाल कोटा आगरा समेत अन्य जिलों में की जाती थी. मेरिजुआना की इस बिक्री का करीब 66.66 फीसदी हिस्सा अमेज़न को जाता है. पुलिस इस पूरे मामले में अभी आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है कार्रवाई अभी जारी है.