मडिया से रूबरू हुए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, टुकड़े‌-टुकड़े गैंग का समर्थन कर अपने राजनीतिक एजेंडे को साधने वाले लोग ही अब CAA को वापस लेने की बात कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा भोपाल और इंदौर विकास से लेकर कानून व्यवस्था में नए आयाम छू रहे हैं। कानून व्यवस्था में और मजबूती लाने के लिए इन महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का फैसला किया गया है। भोपाल और इंदौर के परिणामों का अध्ययन कर प्रदेश के अन्य महानगरों में कमिश्नर प्रणाली को लागू करने पर विचार किया जाएगा।

गृहमंत्री ने कहा, प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर अध्यादेश जारी कर दिया है। निकट भवि‌ष्य में पंचायत, जनपद और जिला पंचायत के चुनाव पुराने वार्ड के आधार पर ही होंगे।

मिश्रा ने कहा,  प्रदेश में स्कूल पूरी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। आज शाम तक स्कूलों को खोलने के आदेश जारी होने की संभावना है