मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) 2020 के लिए एक बार फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। MPTET 2021 के लिए आवेदन विंडो 14 दिसंबर को फिर से खुलेगी। जिन उम्मीदवारों का आवेदन अस्वीकृत किया गया है वे 28 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। एमपीटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन वेबसाइट www.peb.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एमपीपीईबी ने कहा कि एमपीटीईटी 2020 के लिए आवेदन जनवरी-फरवरी 2020 में आमंत्रित किए गए थे। जिसकी परीक्षा मार्च 2022 में होनी है। लेकिन जनजातीय कार्य विभाग से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार उनके विभाग में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर पात्रता परीक्षा आयोजित की जायेगी. ऐसे में दोनों विभागों (स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय मामलों के विभाग) के तहत प्राथमिक शिक्षक के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 दिसंबर से 28 दिसंबर तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं

एमपीपीईबी ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने जनवरी-फरवरी 2020 में आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। पूर्व में भरे गए आवेदन दोनों विभागों के लिए मान्य होंगे।