इस स्मार्टफोन को आप महज 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।
ये है इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत.
Samsung F42 5G
— TECH_ONDUTY (@TECH_ONDUTY) September 28, 2021
64MP triple camera setup
FHD+ 90Hz display
5000 MH Battery
Launch date 29th September 12:00pm#Samsung #SamsungF42 pic.twitter.com/8gQsJPRNYn
इस स्मार्टफोन के साथ नो कॉस्ट ईएमआई, स्टैंडर्ड ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं।
नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट पर फिलहाल सेल चल रही है और स्मार्टफोन पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अभी एक अच्छा 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F42 को Flipkart पर डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
ऑफर: ऑफर की बात करें तो Samsung Galaxy F42 को ई-कॉमर्स साइट Flipkart सेल के दौरान 3,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को आप महज 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। ये है इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत. इस स्मार्टफोन के साथ नो कॉस्ट ईएमआई, स्टैंडर्ड ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। पुराने फोन एक्सचेंज करने वाले यूजर्स को 15,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर किया जा रहा है। स्टैंडर्ड ईएमआई के तहत इस फोन को कम से कम 728 रुपये प्रति माह में खरीदा जा सकेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस: सैमसंग गैलेक्सी F42 5G में 6.60 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्मार्टफोन ऑक्टा कार मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। कैमरा सिस्टम की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। जबकि इस स्मार्टफोन में फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित One UI Core 3.1 पर काम करता है। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास/मैग्नोमीटर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए, स्मार्टफोन वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वी 5.00, यूएसबी टाइप-सी, हेडफोन जैक 3.5 मिमी और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।