प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त 1 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे। इसके माध्यम से 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी कृषक परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी आज केंद्र सरकार की तरफ से जारी की गई।