आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने उनके स्मारक स्थल 'सदैव अटल' का दौरा किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.
दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सदैव अटल समाधि स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि दी। pic.twitter.com/iLI3IjU5Vo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2021
इसके बाद प्रधानमंत्री ने संसद भवन में एक किताब का विमोचन किया. भारत सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश के कई हिस्सों में आज कार्यक्रम आयोजित कर रही है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व में देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें वैचारिक सिद्धांतों पर आधारित राजनीति का व्यक्ति बताया.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सदैव अटल समाधि स्थल पर आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। (सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/IdtfSUkkht
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2021
पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी का परिवार भी यहां मौजूद रहा.
समृद्ध भारत के निर्माण के लिए वाजपेयी को हमेशा किया जाएगा याद: मोदी
वाजपेयी को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, आदरणीय अटल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन. अटल जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं. हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं. उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनकी विकास पहल ने लाखों भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया.
आदरणीय अटल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2021
Remembering Atal Ji on his Jayanti. We are inspired by his rich service to the nation. He devoted his life towards making India strong and developed.
His development initiatives positively impacted millions of Indians.
राष्ट्र के प्रति अटल जी की भक्ति सदैव रहेगी प्रेरणा स्रोत : अमित शाह
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, माँ भारती का परम वैभव लौटाने को जीवन का ध्येय बनाकर अटल जी ने अपने अडिग सिद्धांतों व अद्भुत कर्तव्यनिष्ठा से देश में अंत्योदय व सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर भारतीय राजनीति को नयी दिशा दी. ऐसे अद्वितीय राष्ट्रभक्त आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें चरणवंदन.
अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में अटलजी ने कई दूरदर्शी निर्णय लेकर एक मजबूत भारत की नींव रखी और साथ ही देश में सुशासन की कल्पना को चरितार्थ करके दिखाया।
— Amit Shah (@AmitShah) December 25, 2021
मोदी सरकार हर वर्ष अटलजी के योगदानों का स्मरण कर बड़ी उत्साह से ‘सुशासन दिवस’ मनाती है।
सभी को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं।
अटल जी के विचारों से यह देश हमेशा लेगा प्रेरणा : राजनाथ सिंह
पूर्व प्रधान मंत्री को याद करते हुए, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं अटलजी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं. वे एक महान राष्ट्रवादी थे जिन्होंने एक प्रख्यात वक्ता, अद्भुत कवि, सक्षम प्रशासक और एक उल्लेखनीय सुधारवादी के रूप में अपनी पहचान बनाई. भारत के सार्वजनिक जीवन में अटल जी के जबर्दस्त योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. अटलजी को सादर नमन !
I bow to Atalji on his jayanti. He was a great nationalist who distinguished himself as an eminent orator, wonderful poet, able administrator and a remarkable reformist.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 25, 2021
Atalji’s tremendous contribution to India’s public life will never be forgotten.
अटलजी को सादर नमन!