नई दिल्ली: भाजपा ने आरोप लगाया है कि पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई सेंध एक सुनियोजित साजिश थी। इसके सबूत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के रूप में मिलने का दावा किया जा रहा है। बीजेपी के अनुसार, करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए वीडियो के आधार पर 5 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को फिरोजपुर में रोका गया था। वायरल वीडियो एक एनिमेटेड वीडियो है, जिसे बीजेपी एक साल पुराना बता रहीं हैं।

इसी विडियो के आधार पर रचीं गई साजिश- बीजेपी का आरोप 

इस विडियो में प्रधानमंत्री मोदी अपने काफिले को लेकर निकल चुके हैं और दूसरी तरफ ट्रैक्टरों से कई लोग उन्हें घेरने के लिए उसी फ्लाईओवर की तरफ बढ़ने लगे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि फ्लाईओवर पर लोगों ने पीएम मोदी को चारों तरफ से घेर लिया है। इस एनिमेटेड वीडियो को एक यूटूबर ने एक साल पहले यूट्यूब पर पोस्ट किया था। इसमें प्रधानमंत्री मोदी को फ्लाईओवर पर फर्जी किसानों ने रोक लिया था, उसके बाद उन्हें घेर कर जान से मारने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली से बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि, पंजाब में जो हुआ बिल्कुल वैसी ही कोशिश इस विडियो में की गई है। बीजेपी नेता ने ट्वीट के साथ इस वीडियो का यूट्यूब लिंक भी शेयर किया।

इस वीडियो को FER DEKHANGE - Kissan Ekta Zindabad ll Punjabi GTA Video 2020 ll " DHAKKAGAMING " से यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को पुश गेमिंग यूट्यूब चैनल के जरिए भी अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अब तक 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर 776 लोगों ने कमेंट भी किया है। DHAKKA GAMING ने 6 दिसंबर 2020 को एक और वीडियो अपलोड किया है। इसमें भी दिखाया गया है कि पीएम मोदी प्रदर्शनकारियों के बिच घिरे हुए हैं। अब बीजेपी इस विडियो के आधार पर उस घटना कों एक साजिश क़रार दे रहीं हैं। उसी दिन आंदोलनकारी किसानों ने भटिंडा में प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को फ्लाईओवर पर ही जाम किया था। साथ ही अब इस विडियो कों बीजेपी के कई नेता एक साजिश बताते हुए शेयर कर रहें हैं।

जांच के लिए फिरोजपुर पहुंची गृह मंत्रालय की टीम :

पंजाब के फिरोजपुर में 5 जनवरी को पीएम मोदी के काफिले को 15 से 20 मिनट तक प्रदर्शनकारियों द्वारा फ्लाईओवर पर रोका गया था। अब इस मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय की एक टीम फिरोजपुर पहुंच गई है। समिति की अध्यक्षता पंजाब के पुलिस महानिदेशक एस. सूत्रों ने बताया कि चट्टोपाध्याय और 12 से अधिक अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।