प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने की बीजेपी शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात जिसमें सरकार की नीति, योजनाओं का प्रचार, आगामी विधानसभा चुनाव, जनता से संबंध आदि पर चर्चा की गई। विहंगम योग की 98वीं वर्षगांठ को संबोधित करेंगे पीएम मोदी।
इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में टिकट लेते हुए उन्होंने भाई-भतीजावाद से दूर रहने को कहा. पीएम ने बैठक में कोरोना के नए वेरिएंट ओमाइक्रोन को लेकर भी सतर्क रहने को कहा.
#WATCH | PM Narendra Modi chairs a meeting of the Chief Ministers of BJP-ruled states in Varanasi, Uttar Pradesh pic.twitter.com/kQ1qjVtbzk
— ANI UP (@ANINewsUP) December 14, 2021
पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश
सबका साथ दें और सबके विकास को धरातल पर उतारें। साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में कोई कमी न हो। हर योजना का लाभ लोगों तक पहुंचे।
Uttar Pradesh | Prime Minister Narendra Modi arrives at the Swarved Mahamandir to attend the 98th-anniversary celebrations of Sadguru Sadafaldeo Vihangam Yog Sansthan in Varanasi
— ANI (@ANI) December 14, 2021
He is accompanied by CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/dFODUso18g
भ्रष्टाचार मुक्त नीति पर काम करें
पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से राज्य सरकार की योजना और किए गए कार्यों का संदेश लोगों तक पहुंचाने को कहा. लोकतंत्र में जनता ही सब कुछ होती है। विकास और भ्रष्टाचार मुक्त नीति पर काम करें।
मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने यूपी सरकार की तारीफ की तो उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों को सलाह भी दी. पीएम ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अगर कोई काम सच्चे मन से किया जाए तो उसे पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता.
PM Narendra Modi chairs a meeting of the Chief Ministers of BJP-ruled states in Varanasi pic.twitter.com/ko43inQX7x
— ANI UP (@ANINewsUP) December 14, 2021
अगले चुनाव के साथ महामंथन
सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम को अपने-अपने राज्यों में किए गए कार्यों की जानकारी दी, हालांकि बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया. लेकिन अगले पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की चर्चा है।