पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी अब आम आदमी के दिनचर्या की बात हो गई है। ये दरें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं और उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। आज एक बार फिर देश में ईंधन की कीमतों में तेजी आई है। आज पेट्रोल-डीजल में 35 पैसे की तेजी आई। नतीजतन, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। नई दरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 110.04 रुपये  और डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। वही मुंबई में पेट्रोल 115.85 रुपये और डीजल 106.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। 

 

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल, डीजल की दरें (प्रति लीटर) के अनुसार..


 

दिल्ली : पेट्रोल- 110.04 रुपये, डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर

 

मुंबई : पेट्रोल- 115.85रुपये, डीजल- 106.62 रुपये प्रति लीटर


 

कोलकाता : पेट्रोल- 110.49 रुपये, डीजल-101.56 रुपये प्रति लीटर

 

चेन्नई : पेट्रोल- 106.66 रुपये,  डीजल- 102.59 रुपये प्रति लीटर

 

मध्यप्रदेश : पेट्रोल- 118.98  रुपये, डीजल- 108.20 रुपये प्रति लीटर