भोपाल शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है पीएम के दौरे को लेकर भोपाल शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा चुके हैं



पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, कल दोपहर 1 बजे भोपाल में मुझे ‘जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन’ में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त होगा। इस दौरान ‘राशन आपके ग्राम’ योजना के शुभारंभ और 50 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखने के साथ कई अन्य पहल की भी शुरुआत की जाएगी।