पिछले 3 दिनों से लगातार गिरावट के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत काफी सकारात्मक रही है. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों ही हरे निशान के साथ खुले। सेंसेक्स 341.76 अंक या 0.57 फीसदी की तेजी के साथ खुला और एक बार फिर 60,000 के स्तर पर पहुंच गया।

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 60,231.12 अंक पर खुला। इसी तरह निफ्टी भी हरे निशान के साथ खुला। कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पिछले बंद की तुलना में 91.60 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 17,965.20 पर कारोबार कर रहा था।