हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन करने की तैयारी चल रही है।मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल आ रहे हैं। वे हबीबगंज में नव विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

हम आपको बताते हैं कि सरकार में नाम बदलने के प्रस्ताव में क्या लिखा 

उपरोक्त विषयातर्गत लेख है कि भारत सरकार द्वारा 100 करोड़ रूपये की लागत से भोपाल स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। इस परियोजना का लोकार्पण दिनांक 15 नवंबर, 2021 को माननीय प्रधानमंत्रीजी के करकमलों से किया जाना प्रस्तावित है।

उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती दिनांक 15 नवंबर को भारत सरकार द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया जाकर सदाशय की अधिसूचना जारी की गई है। 15वीं सदी में भोपाल क्षेत्र गोड शासकों के अधीन था। ऐसा माना जाता है कि तत्समय गोड राजा सूरज सिंह शाह के पुत्र निजामशाह से रानी कमलापति का विवाह हुआ था। रानी कमलापति ने अपने पूरे जीवनकाल में अत्यंत बहादुरी और वीरता के साथ आक्रमणकारियों का सामना किया। गोड रानी कमलापति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाये रखने एवं उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति स्वरूप 15 नवंबर, 2021 को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में राज्य शासन द्वारा हबीबगंज रेलवे स्टेशन मापाल का नामकरण रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के रूप में किए जाने का निर्णय लिया गया है।

अत निर्देशानुसार हबीबगंज रेलवे स्टेशन भोपाल का नामकरण रानी कमलापति रेलवे स्टेशन किये जाने के संबंध में अविलंब कार्यवाही किये जाने का अनुरोध है।

वर्तमान नाम

HABIBGANJ RAILWAY STATION